19 Mar 2024, 10:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में एक जून से प्रारंभ होगी रेल सेवा: डॉ. मिश्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2020 12:37AM | Updated Date: May 29 2020 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश में रेल सेवा एक जून से आरंभ होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ. मिश्रा ने रेल आवागमन संबंधी भारत सरकार के गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी स्टेंडर्ड ऑपरेटिव प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 15 ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेनें श्रमिक स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त रहेंगी। ट्रेनों का स्टॉपेज सागर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़ और शाजापुर जिले में होगा।
 
उन्होंने बताया है कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग एवं अन्य प्रबंधों के लिये कलेक्टरों को निर्देश दिये गये हैं। जाँच में संभावित संक्रमित पाये गये यात्रियों को 14 दिवस के लिये क्वारेंटाईन सेंटर में रखा जाएगा। क्वारेंटाईन सेंटर में रहने से असहमत रहने वाले यात्रियों को उनके स्वयं के व्यय पर शासन द्वारा निर्धारित निजी होटलों में भी क्वारेंटाईन किया जाएगा। क्वारेंटाईन अवधि समाप्त होने के उपरांत पुन: जाँच की जायेगी एवं रिपोर्ट नेगेटिव पाये जाने पर ही घर जाने की अनुमति दी जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »