29 Mar 2024, 16:11:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे CM योगी, मरीजों का जाना हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 6:28PM | Updated Date: May 27 2020 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से निपटने को लेकर हो रही तैयारियों का लगातार जायजा ले रहे हैं। सीएम योगी बुधवार को राजधानी लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे. योगी ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
 
इलाज के लिए डॉक्टर हर वक्त उपलब्ध रहें। साथ ही सीएम ने इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा। योगी ने इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किस तरह से रेड, येलो और ग्रीन जोन में भेजा जाता है इसके बारे में जानकारी ली। निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने संस्थान में की गई तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री योगी को जानकारी दी। इसके अलावा योगी ने कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों को भर्ती करने के लिए अलग से बनाए गए वार्ड को भी देखा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »