23 Apr 2024, 15:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई, पुणे में सेना के तैनाती का कोई प्रस्ताव नहीं है : देशमुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 3:32PM | Updated Date: May 27 2020 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज मीडिया की रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि  मुंबई और  पुणे में सेना की तैनाती का कोई प्रस्ताव नहीं है। सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि कोरोना वायरस‘कोविड-19’ के बढ़ते मामलों के कारण  जल्द ही मुंबई और पुणे शहर को सेना को सौंप दिया जाएगा।  उन्होंने आज  एक  टीवी चैनल को साक्षात्कार में  बताया कि मुंबई और पुणे में सेना की तैनाती के संबंध में सरकार  ने कोई प्रस्ताव नहीं दिया  हैं। उन्होंने  कहा कि  राज्य पुलिस स्थिति को संभालने में काफी सक्षम है। उन्हें सेना की तैनाती के बारे में सोशल मीडिया पर  कुछ रिपोर्ट मिली है। कई राजनीतिक दल इस तरह के संदेश फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले ही इन संदेशों को महाराष्ट्र साइबर अपराध को संदर्भित कर दिया है और उनसे कड़ी कार्रवाई शुरू करने को कहा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »