19 Apr 2024, 06:40:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में हेल्पलाइन के माध्यम से आठ लाख लोगों को सहायता मिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2020 4:22PM | Updated Date: May 26 2020 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 7 लाख 88 हजार 800 लोगों के फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई गई है। सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है।
 
राज्य सरकार द्वारा आमजन को सहज रूप से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की वजह से पिछले 10 दिनों में सी.एम. हेल्पलाइन में आने वाले फोनकॉल (शिकायतों) की संख्या में कमी आई है। सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 6 लाख 36 हजार 141, परिवहन संबंधी 47 हजार 647, दवाइयों संबंधी 38 हजार 857, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी आदि संबंधी 19 हजार 678 तथा अन्य प्रकार की 46 हजार 477 समस्याओं की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »