20 Apr 2024, 15:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 4:17PM | Updated Date: Apr 9 2020 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की अवधि को और 15 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया। अब राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया।" ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन गया। 

राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू नहीं करने का अनुरोध किया है। ओडिशा सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब केंद्र सरकार भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि शनिवार को सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं। 

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है, जबकि देश में महामारी के चलते कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बात की जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से कुल 5095 लोग संक्रमित है, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 472 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वर्तमान में कुल 1,135 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां 117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी से अब तक के सबसे अधिक प्रभावित राज्य में 72 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु इस सूची में दूसरे स्थान पर है। राज्य में कुल 738 लोग संक्रमित हैं। 21 लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि सूबे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में संक्रमित मामलों की संख्या कम है लेकिन मौत के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो महराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मौतें 16 यहीं हुईं हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »