23 Apr 2024, 23:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 12:43PM | Updated Date: Apr 7 2020 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में पुलिस बल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आज कहा कि कोरोना की इस महामारी से बचाव में जुटे पुलिस बल पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौहान ने ट्वीट कर कहा ‘दिन-रात एक कर जनता को इस महामारी से बचाने में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘कबूतर’ हो या ‘कचौड़ी’, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अराजकता फैलाने वाले गुंडे-बदमाशों को सबक सिखाना अतिआवश्यक है। इन गुंडों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »