28 Mar 2024, 15:24:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना कार्य में लापरवाही बरतने पर दो चिकित्सकों को नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 11:49AM | Updated Date: Apr 7 2020 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कोरोना कार्य में लापरवाही बरतने मामले में दो चिकित्सकों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के एस अहिरवार ने सिरोंज तहसील मुख्यालय के चिकित्सक डॉ अभिषेक उपाध्याय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्बाताल सिरोंज के चिकित्सक डॉ अमित भेदिया को कोरोना संक्रमण रोकने में लापरवाही करने पर कल शोकॉज नोटिस जारी किया है।
 
सीएमएचओ अहिरवार ने बताया कि कारण बताओं पत्र में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय आपदा घोषित कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रभावित क्षेत्रों से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग एवं उनको 28 दिन होम क्यूरेन्टाइन में रखा जाना था। किन्तु दोनों के द्वारा राष्ट्रीय आपदा के निराकरण में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके संस्था क्षेत्रांतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त नही हो रहा है। इसी के चलते दोनों चिकित्सा अधिकारियों को यह नोटिस जारी किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »