28 Mar 2024, 22:58:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : शिवपुरी में एक ही परिवार के पांच सदस्य क्वारेंटाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 1:09PM | Updated Date: Apr 5 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इस परिवार का एक सदस्य कुछ दिन पूर्व मुरैना में अपने उस रिश्तेदार के यहां होकर लौटा है, जिसके यहां तेरहवीं थी और वह कोरोना पॉजिटिव जांच के बाद पाया गया है। इसलिए उसके संपर्क में आने के कारण शिवपुरी में उसके रिश्तेदार एवं उसके परिवार के सभी सदस्यों को क्वॉरेंटाइन में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने आज बताया कि इन सभी लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इस परिवार का वह सदस्य जो मुरैना होकर आया था, वह अपने खेत पर ग्राम टोका चला गया था, जिसे लाने के लिए भी दल भेजा गया है। वह सीधे कोरोना पॉजिटिव आए अपने रिश्तेदार के संपर्क में आया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »