29 Mar 2024, 15:20:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में 115 को कोरोना, मरने वालों की संख्या 7 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2020 5:58PM | Updated Date: Apr 4 2020 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आज कोविड-19 संक्रमण से दो लोगो की मौत होने के साथ यहां मरने वाले रोगियों की संख्या 7 हो गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यहां शासकीय महाराजा यशवंत राव होलकर चिकित्सालय (एमवायएच) में उपचाररत एक 80 वर्षीय महिला और एक 42 वर्षीय पुरुष की मौत हो गयी है। इससे पहले ही सुबह बताया गया है कि इंदौर जिले में अब तक 115 रोगी कोविड-19 संक्रमित पाये गये है। जिसमें से सर्वाधिक सौ से ज्यादा रोगी यहां सांवेर रोड़ स्थित एक पारमार्थिक अस्पताल में इलाज करवा रहे है।
 
जबकि शेष तीन अन्य शासकीय अस्पताल में उपचाररत है। इंदौर जिले में कोविड-19 से उपचार के दौरान पहली मौत बीती 24 मार्च को एक उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला की हुयीं थी। तब से अब तक यहां 7 इंदौर निवासी रोगियों की तथा 2 उज्जैन निवासी और एक खरगोन निवासी की मौत हो चुकी है। इस प्रकार यहां कुल हुयीं दस मौतों में से 7 इंदौर औरÞ तीन अन्य जिलों के निवासी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »