20 Apr 2024, 05:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर की घटना पर बोले कमलनाथ - ऐसे लोग मानवता के दुश्मन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 5:27PM | Updated Date: Apr 2 2020 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में स्वास्थ्य कर्मचारियों से दुर्व्यवहार और पथराव की घटना को निंदनीय बताते हुए आज कहा कि इस तरह की घटना को करने वाले समाज, इंसानियत और मानवता के दुश्मन होते हैं। कमलनाथ ने अपनी ट्वीट में कहा ‘प्रदेश के इंदौर के रानीपुरा में पूर्व में और कल टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुए दुर्व्यवहार व पथराव की घटना बेहद दु:खद व निंदनीय। ऐसा कृत्य करने वाले समाज, इंसानियत व मानवता के दुश्मन। 
 
संकट की इस घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा कर रहे व अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासन के अधिकारियों का सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिये और उनके सेवा के जज्Þबे को सलाम करना चाहिये।’ उन्होंने कहा कि ‘ऐसी घटनाओं से प्रदेश व शहर, देश में शर्मशार होता है। प्रशासन डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजम करे और ऐसी घटनाओं को रोकने के पुख़्ता इंतजाम करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »