19 Mar 2024, 12:18:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना वायरस से निपटने बिजली कर्मचारी देंगे एक करोड़ रूपये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:52AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने में सहयोग के लिए मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन देने का निश्चय किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रबंध संचालक पी. ए. आर. बेन्डे ने बताया कि कंपनी के लगभग 4217 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन की कुल राशि रुपये 1 करोड़ 4 हजार 582 मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजी जा रही है। बेन्डे ने विषम परिस्थितियों में समर्पण भाव से ड्यूटी कर रहे कंपनी की तकनीकी विद्युत टीम तथा समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके योगदान की सराहना भी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »