20 Apr 2024, 12:56:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांगड़ा में कोरोना के आठ संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 1:17PM | Updated Date: Mar 31 2020 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले मे कोरोना के आठ संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिनमें से सात लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में थे। जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि गत सोमवार को प्राप्त इस रिपोर्ट से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों की आवाजाही को पूर्णतया बंद कर दिया है।
 
सीमांत क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई गई है और लोगों से घरों में ही रहने की हिदायतें दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को खाद्य वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए योजना तैयार की जा रही है ताकि कम से कम लोग आवश्यक खाद्य सामग्री खरीदने के लिए घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि घुमंतु परिवारों, मजदूरों को भी राशन उपलब्ध कराने के लिए उपयुक्त कदम उठाए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »