25 Apr 2024, 22:54:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना : भाजपा विधायक समेत तीन पर मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 1:15PM | Updated Date: Mar 31 2020 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक (मनोनीत) वी सामीनाथन समेत तीन लोगों पर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मंगलवार को मामला दर्ज किया।
 
प्राथमिकी के मुताबिक  सामीनाथन ने सोमु और मुथु के साथ मिलकर सोमवार की देर रात लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए लॉस्पेट में लोगों को एकत्र किया तथा उन्हें चावल वितरित किये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम तक लॉकडाउन उल्लंघन के 381 मामले दर्ज किये गये जबकि  1237 वाहनों को जब्त किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »