28 Mar 2024, 20:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कृषि उत्पाद, दवा एवं चिकित्सा उपकरण की आपूर्ति के लिये प्रतिबद्ध जी-20

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:03PM | Updated Date: Mar 31 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन जी-20 ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कृषि उत्पाद, दवा और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति बनायें की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि 25 मार्च को हुई इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। कोरोना वायरस से निपटने पर केंद्रित यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित की गई।      

बैठक में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कृषि उत्पाद, चिकित्सा उपकरण और दवाओं की आपूर्ति पर सहमति व्यक्त की गई। सभी देशों के मंत्रियों ने कोरोना महामारी के दौरान और इसके बाद अर्थव्यवस्था की मजबूती बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया कि कोरोना महामारी मानवता के लिए एक बड़ा संकट है इसका सामना करने के लिए सभी देशों को एकजुट हो जाना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »