20 Apr 2024, 13:33:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM योगी ने बिना बोले कर दिया यह बड़ा काम, दौड़ी खुशी की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 11:36AM | Updated Date: Mar 31 2020 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केंद्र सरकार के आदेश के चलते पूरे देश में 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। पूरे देश में फैक्ट्रियां एवं रोजगार बंद हो जाने की वजह से दिहाड़ी मजदूर एवं कर्मचारी अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं जिसके चलते कल केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अपनी सीमाएं सील करने का आदेश दिया था।

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए रहने खाने का इंतजाम किया था। इसके अलावा आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इसी बीच एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसकी तारीफ पूरे देश में हो रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित करके 27.15 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में सीधे 611 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इससे कुछ दिन पहले भी उन्होंने मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर करवाए थे। उन्होंने कहा कि वह इस विशेष पैकेज के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस राशि के साथ-साथ 80 लाख मनरेगा मजदूरों को मुफ्त में राशन पानी भी दिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »