26 Apr 2024, 14:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जैसलमेर में हर मोर्चे पर सतर्क है प्रशासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 2:31PM | Updated Date: Mar 28 2020 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के ?हतियाती उपायों के  साथ ही लॉक डाउन की कड़ाई से पालना कराई जा रही है। शुक्रवार आधी रात बाद जिला कलक्टर  नमित मेहता एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग ने जिले के विभिन्न  क्षेत्रों का दौरा किया और लॉक डाउन के दौरान सुरक्षा एवं निगरानी के  प्रबन्धों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
 
दोनों  अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचकर लॉक डाउन एवं कोरोना वायरस  संक्रमण से बचाव के उपायों के लिए की गई व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सूत्रों ने बतायों कि दोनों अधिकारियों ने आधी रात के बाद  फतहगढ़-बाड़मेर चैक पोस्ट का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस अधिकारियों  एवं कार्मिकों से जानकारी ली।
 
वे रात डेढ़ बजे जिला मुख्यालय पर संचालित जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचे और नियंत्रण कक्ष की गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही  रिकार्ड देखा और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि  वे आकस्मिक निरीक्षण करें और जिले की व्यवस्थाओं की लगातार मोनिटरिंग करते  हुए लॉक डाउन को शत-प्रतिशत सफल बनाए रखें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »