29 Mar 2024, 00:52:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गहलोत का कोरोना से निपटने के लिए मोदी से सहयोग का आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 11:26AM | Updated Date: Mar 28 2020 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए प्रदेश का सहयोग करने का आग्रह किया है। गहलोत ने शुक्रवार रात मोदी से दूरभाष पर बात कर यह अनुरोध किया। उन्होंने  प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि संकट की इस घड़ी में केन्द्र खुले मन से राज्य सरकार को  सहयोग प्रदान करे। 

मोदी ने मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर उन्हें विश्वास दिलाया कि केन्द्र सरकार इस महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार को  पूरा सहयोग प्रदान करेगी। गहलोत ने मोदी को  इस महामारी से बचाव तथा प्रदेशवासियों की जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने उन्हें अवगत कराया कि राज्य सरकार इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। इस काम में सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, सामाजिक संस्थाओं, चिकित्सक समुदाय सहित तमाम वर्गां का सहयोग लिया जा रहा  है। 

लॉकडाउन की सख्ती से पालना के साथ जरूरतमंदों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने दो हजार करोड़ रूपये का आर्थिक पैकेज घोषित किया है। हमने संकल्प लिया है कि प्रदेश में एक भी व्यक्ति लॉकडाउन की वजह से भूखा नहीं सोए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की। उन्होंने शाह को राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया और आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »