29 Mar 2024, 17:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वसुंधरा ने देसाई की जयंती पर उन्हें किया नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:01PM | Updated Date: Feb 29 2020 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न मोरारजी देसाई की जयंती पर आज उन्हें नमन किया। श्रीमती राजे ने सोशल मीडिया के जरिए देसाई को नमन करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के प्रधानमंत्री जैसे गरिमामयी पद की शोभा बढ़ाने तक उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने भी देसाई की जयंती पर कहा कि स्वाधीनता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न मोरारजी देसाई की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारत के विकास को एक नई गति एवं विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाने के लिए उनके द्वारा किये गए प्रयास एवं संघर्ष देश को सदैव ही प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »