19 Apr 2024, 15:14:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली सरकार को देशद्रोह कानून की समझ नहीं : चिदंबरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:47PM | Updated Date: Feb 29 2020 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और नौ अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी देने के लिए शनिवार को दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार देशद्रोह कानून को गलत तरीके से समझने के मामले में केंद्र सरकार से कम नहीं है।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं कथित अपराधों के लिए कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए और 120 बी के तहत मुकदमा चलाने के लिए दी गयी मंजूरी पर कड़ी असहमति व्यक्त करता हूं। दिल्ली सरकार देशद्रोह कानून को गलत तरीके से समझने में केंद्र सरकार से कम नहीं है।’’ गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को कन्हैया कुमार और नौ अन्य के खिलाफ देशद्रोह के चार साल पुराने मामले में मुकदमा चलाने की शुक्रवार रात को मंजूरी दे दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »