29 Mar 2024, 05:54:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोली लगने से किशोर घायल, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 11:25AM | Updated Date: Feb 29 2020 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खेत पर काम करते समय एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीकत पूरा निवासी एक किशोर पंकज गुर्जर (15) कल शाम मवेशियों के लिये खेत पर चारा लेने गया था। जब वह खेत से चारा काट रहा था, उसी दौरान पीछे से उसकी पीठ पर अचानक गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण वहां, पहुंचे और घायल युवक को मुरैना के जिला अस्पताल ले गए।

गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल उचित उपचार के लिये ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। घायल युवक के परिजनों के अनुसार उसकी किसी से रंजिश नहीं है। लेकिन कुछ दिनों से क्षेत्र में मोगिया समुदाय के लोग अवैध शिकार करते हुए देखे गए हैं। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है की संभवतया शिकार करते समय उन्ही की गोली लगने से युवक घायल हुआ होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »