29 Mar 2024, 05:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

5 बम की सूचना पर रोकनी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस, 1200 यात्री हुए परेशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:45AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन में पांच बम होने की एक व्यक्ति की तरफ से सूचना मिलने के बाद ट्रेन को उत्तर प्रदेश के दादरी रेलवे स्टेशन पर एहतियातन रोक दिया गया और स्थानीय एजेंसियों ने अपने दस्ते के साथ पहुंचकर इसकी जांच की जिसमें कोई बम नहीं मिला। एक अधिकारी ने बताया कि संजीव सिंह गुर्जर नाम के एक व्यक्ति ने आज ट्वीट कर यह सूचना दी कि ट्रेन नंबर 12424 (डिब्रूगढ़ राजधानी) में पांच बम है। इसके बाद ट्रेन को एहतियात के तौर पर दादरी स्टेशन पर रोक दिया गया और जीआरपी, स्थानीय पुलिस एवं बम निरोधक दस्ते ने तुरंत पहुंचकर इसकी जांच की। जांच में कोई बम नहीं मिला।
 
इसके बाद 19:16 पर इसी व्यक्ति ने ट्वीट कर कहा कि उसने मानसिक तनाव के कारण यह ट्वीट किया था क्योंकि उसके भाई की ट्रेन चार घंटे लेट थी। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। डिब्रूगढ़ राजधानी को 17:05 बजे दादरी स्टेशन पर रोका गया और जांच के बाद सुरक्षा कर्मियों के निर्देश पर 19:47 पर ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई। डिब्रूगढ़ राजधानी नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलती है। यह दिल्ली से शाम 4.10 बजे अपनी यात्रा शुरू करती है और सुबह सात बजे गंतव्य पर पहुंचती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »