नई दिल्ली। मंडी हाउस मेट्रो रेल स्टेशन पर शुक्रवार की शाम द्वारका जा रही रेल के सामने एक लड़की ने कूदकर खुदकुशी की कोशिश की। लड़की को घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है। इस घटना के बाद मेट्रो रेल सेवा कुछ देर तक बाधित रही। लड़की ने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।