19 Apr 2024, 02:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बच्ची को दागने पर अभिभावकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया जाए-कलेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 7:27PM | Updated Date: Feb 28 2020 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में जिला प्रशासन ने कुप्रथा के चलते एक मासूम बच्ची को दागने का मामला प्रकाश में आने के बाद परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर स्वरोचिश सोमवंशी ने मनपुर जनपद के रोहनिया ग्राम में एक पांच वर्षीय बच्ची महक को कुप्रथा के चलते दागने का मामला सामने आने पर बच्ची के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए है। महक के बीमार होने पर उसके परिजन अस्पताल में उपचार के लिए लाये थे जिसके कारण यह मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने पूर्व में ही जिले में बच्चों को दागने की कुप्रथा पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »