19 Apr 2024, 03:41:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुलताई को सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जायेगा- पांसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 4:12PM | Updated Date: Feb 28 2020 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा है कि मुलताई को सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पांसे ने जिले के मुलताई में ताप्ति महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महोत्सव से सांस्कृतिक विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुलताई में मां ताप्ती का उद्गम स्थान होना हमारे लिए गौरव की बात है। मुलताई को सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जायेगा।

इस महोत्सव के पहले दिन की शुरूवात जोधपुर के अप्पानाथ के मांगणियार गायन से हुई। इसके बाद कालबेलिया नृत्य, नागपुर की ऋतु भावे द्वारा लावणी नृत्य, देवास के दयाराम सरोलिया द्वारा कबीर गायन प्रस्तुत किया गया। रीवा के शशिकुमार पाण्डेय द्वारा बघेली लोक गायन और उज्जैन के विशाल कुशवाहा एवं इनके दल द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विधायक धरम सिंह राय, ताप्ति न्यास के अध्यक्ष डी.एस. राय सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »