29 Mar 2024, 21:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपी को न्यायालय में पेश किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 9:29PM | Updated Date: Feb 27 2020 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नाबालिग लडकी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक डी भदौरिया ने पत्रकारों को बताया कि बैतूल जिले में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपी संदीप, अजय और नितेश को न्यायालय में पेश किया गया। इन आरोपियों को न्यायालय से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि वे और कलेक्टर राकेश सिंह आज लड़की के घर पर पहुंचकर उसके माता पिता से मिले और परिजनों को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की द्वारा 25 फरवरी स्वयं को जलाकर आत्महत्या करने के प्रयास के बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। चौदह वर्षीय पीड़ति बालिका ने दुष्कर्म के आरोपियों की प्रताड़ना और ब्लेकमेंिलग से परेशान होकर स्वयं पर कैरोसीन डालकर आग लगा थी। उसे पहले यहां जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर भेज दिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »