20 Apr 2024, 17:54:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

करीब साढ़े तीन हजार विद्यालयों में पढाया जा रहा है कंप्यूटर विज्ञान विषय : डोटासरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 4:38PM | Updated Date: Feb 27 2020 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज विधानसभा में बताया कि  प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित करीब साढ़े तीन हजार माध्यमिक एवं  ग्यारह हजार से अधिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर विज्ञान विषय पढ़ाया जा रहा है। डोटासरा प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ के मूल प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि   तीन हजार 464 माध्यमिक एवं  11 हजार 137 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ एवं कक्षा दस में  कम्प्यूटर विज्ञान विषय पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में कम्प्यूटर विज्ञान  विषय विद्यालय में कार्यरत गणित अथवा विज्ञान के कम्प्यूटर में विभागीय  स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक या आरकेसीएल, आरएससीआईटी प्रमाण पत्र  प्राप्त शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जा रहा है, क्योंकि शिक्षक सेवा भर्ती  में कम्प्यूटर शिक्षक पदनाम संवर्गित नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा संख्या 99 द्वारा राज्य के माध्यमिक  एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा के लिए कम्प्यूटर  शिक्षक का केडर सृजन करने की घोषणा की गई है। जिला चूरू में कुल 492  माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब स्थापित है,  जिनमें  से 461 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब  संचालित हैं एवं 31 विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब अक्रियाशील है, जिसको विद्यालय स्तर पर दुरस्त करवाकर संचालन किया जायेगा।
 
विभाग में कम्प्यूटर  शिक्षक पद नाम संवर्गित नहीं है, अत: कम्प्यूटर शिक्षक का कोई भी पद रिक्त  नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कम्प्यूटर शिक्षक का कोई संवर्ग नहीं होने से यह विषय अन्य प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा पढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि अब 11वीं कक्षा में किसी भी संकाय के विद्यार्थी कम्प्यूटर विषय ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »