18 Apr 2024, 19:53:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नई तकनीक का उपयोग कर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 5:59PM | Updated Date: Feb 26 2020 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग नई तकनीक का उपयोग कर आम जनता को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध करवाएं। कमलनाथ आज गोविंदपुरा में पुलिस कर्मियों के लिए नव-निर्मित आवासों का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यही वो दो विभाग हैं जो शासन-प्रशासन की बेहतर छवि के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बदलाव आया है। काम करने के तरीके बदले है। जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग सीधे जनता से जुड़े हैं।
 
इसलिए यह जरुरी है कि इन विभागों का व्यवहार औरकार्य-प्रक्रिया बेहतर हो, जिससे त्वरित गति के कार्य करने से आम जनता को राहत मिले तथा उनका विश्वास व्यवस्थाओं पर बढ़े। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को जाँच अनुसंधान में नई तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनके कार्य करने की प्रक्रिया में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि एक समय आई.टी. क्षेत्र का महत्व था। अब हम एक कदम और आगे बढ़े हैं। आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का समय है, इन नए परिवर्तनों को अपनाने की क्षमता हमारे अंदर होना चाहिए। तभी हम जनता को उनकी अपेक्षा के अनुरुप सेवाएँ दे पाएँगे।
 
उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े विभागों को आज अपनी पूरी कार्य-प्रक्रिया पर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है, इससे हम लोगों को सुखद परिणाम दे पाएंगे। मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक संजय माने ने बताया कि निगम ने अभी तक 27840 आवासों का निर्माण किया है। निगम ने गोविंदपुरा में 1813 पुलिस आवासगृह, 108 आवास स्वास्थ्य विभाग (पुलिस) के स्टाफ के लिये एवं 12 प्रशासकीय भवन निर्मित किये हैं।
 
निगम का टर्न-ओव्हर 662 करोड़ रुपये है। अगले वित्तीय वर्ष में 950 करोड़ रुपये का टर्न ओवर होने का लक्ष्य है। इस अवसर पर गृह मंत्री बाला बच्चन, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील, जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री  लखन घनघोरिया सहित विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, प्रमुख सचिव गृह एस.एन. मिश्रा, पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह, अध्यक्ष मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम शैलेन्द्र श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »