29 Mar 2024, 00:55:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : भीषण सड़क दुर्घटना, बोलेरो में सवार 5 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 4:27PM | Updated Date: Feb 26 2020 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के शाहबाद क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार चीनी मिल के पांच कर्मचारियों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक विधा सागर शर्मा ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहबाद-बिल्सी मार्ग पर बोलेरो और बारात की बस के बीच टक्कर हो गई जिसमें बोलेरो सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई और तीन घायल हो गये।
 
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग राणा चीनी मिल के कर्मचारी थे और करीब पांच बजे गन्ने की पेट्रोलिंग करने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में सम्भल चंदौसी निवासी मुकेश कुमार (45) बिलारी मुरादाबाद निवासी 35 वर्षीय हरबीर, शाहबाद रामपुर निवासी शिवचरण (38) और 40 वर्षीय डिंकू तथा मुरादाबाद निवासी 30 वर्षीय अमित शामिल हैं । 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »