29 Mar 2024, 10:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केशव गुर्जर गैंग के दो डकैत गिरफ्तार, हथियार बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 3:39PM | Updated Date: Feb 26 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर के बसई डाँग थाना क्षेत्र में पुलिस  ने केशव गुर्जर गैंग के दो डकैतों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि थाना क्षेत्र के परी कच्छ  गांव में गत रात्रि पुलिस को केशव गुर्जर गैंग सदस्यों के ठहरने की जानकारी  मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डकैतों को ललकारा गया तो डकैतों ने  पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ करते हुए धुंआधार फायरिंग की जिसके जबाब में  पुलिस को भी आत्मरक्षार्थ 10 राउंड फायर करनी पड़ी।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी विनोद उर्फ  बंटी ब्राह्मण तथा कुख्यात डकैत केशव गुर्जर के भाई रामनरेश गुर्जर को  हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। विनोद उर्फ बंटी ब्राह्मण से थ्री नाट  थ्री की रायफल एवं 50 जिंदा कारतूस तथा रामनरेश गुर्जर से 315 बोर का कट्टा  तथा पांच जिंदा कारतूसों के अलावा कुछ चले हुए कारतूस बरामद किये गए है। गौड ने बताया कि डकैतों कि गिरफ्तारी के लिए भरतपुर पुलिस के संतोष  कुमार एवं पुनीत गुप्ता को अहम जुम्मेदारी दी गयी थी जिनकी सूचना के बाद  कुख्यात डकैत केशव गुर्जर गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी सभव हो सकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »