20 Apr 2024, 18:19:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोरखपुर के उलेमाओं ने सीएए को लेकर मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 3:07PM | Updated Date: Feb 26 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले  के 121 उलेमाओं ने  उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को नागरिकता संशेधन अधिनियम (सीएए)  राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर  (एनपीआर) को लेकर पत्र भेजा है। मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में  सीएए व एनपीआर पर रोक लगाने की गुहार करते हुए कहा है कि यह भारतीय संविधान की मूल भावनाओं के विपरीत है और इस पर रोक लगाया जाना आवश्यक है। पत्र लिखने वालों में गोरखपुर शहर की मस्जिद के इमाम, कारी, हाफिज, मौलाना,  मुफ्ती एवं मदरसा शिक्षक शामिल है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों का  सिलसिला पिछले 19 से 25 फरवरी तक चलाया गया था।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »