29 Mar 2024, 14:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पत्नी की रस्सी से की हत्या, फिर खुद भी लगा लिया फांसी का फंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:32AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में आज एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि नारनौंद के गांव थुराना में 40 वर्षीय कृष्ण ने पहले खेत में अपनी पत्नी सविता (35) की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद घर पर जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कृष्ण के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कृष्ण सविता को मोटरसाइकल पर खेत में ले गया था। वहां से घर लौटने पर परिजनों ने उसे अकेला देखा तो वह खेत गये जहां उन्हें सविता की लाश मिली। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कृष्ण ने भी खुदकुशी कर ली थी। परिजनों के अनुसार कृष्ण कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था, उसे गुस्सा जल्दी आता था और उसका पीजीआई, रोहतक में उपचार चल रहा था। परिजनों ने बताया कि कृष्ण और सविता के बीच कोई लड़ाई- झगड़ा नहीं था। दोनों के तीन बच्चे हैं जो वारदात के समय स्कूल गये हुए थे।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »