20 Apr 2024, 00:14:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फडनवीस ने ठाकरे सरकार की आलोचना कहा- ऋण माफी योजना में किसानों को धोखा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:25AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडनवीस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार ने किसान ऋण माफी योजना के तहत राज्य के किसानों के साथ धोखा किया है।  महाराष्ट्र में किसानों की ऋण माफी योजना के तहत किसानों को धोखा और राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज यहां के आजाद मैदान में विरोध-प्रदर्शन किया। 
 
फडनवीस ने कहा कि किसानों का सात बारा उतारा (बही खाता) कर्ज से मुक्त और सूखा तथा बेमौसम से खराब हुयी फसल के लिए प्रति एकड़ 25 हजार रुपये देने का वादा करने वाले अब अपने वादे को पूरा क्यों नहीं कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लगभग तीन माह से सत्ता पर काबिज है लेकिन अभी तक किसानों को एक रुपया भी नहीं दिया।  फडनवीस ने कहा कि भाजपा ने किसानों से कोई वादा नहीं किया था लेकिन किसानों की परेशानी को देखते हुए हमारी सरकार ने किसानों को तुरंत मदद की थी और पीड़ति किसानों के खाते में सीधे रकम डाली गयी थी।  औरंगाबाद में भी भाजपा ने तहसीलदार के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »