19 Apr 2024, 18:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई: परांडे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 8:11PM | Updated Date: Feb 25 2020 8:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के महासचिव मिलिंद परांडे ने पथराव, आगजनी, और गोलीबारी में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों तथा अहिंसा का ढोंग रचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने की आवश्यकता है। परांडे ने मंगलवार को विहिप कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि कुछ इस्लामिक जिहादियों ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दिन पहले षडयन्त्र पूर्वक भगवान वाल्मीकि मंदिर पर हमले समेत अनेक स्थानों पर हिंसा एवं आगजनी का नंगा नाच किया।
 
राजधानी दिल्ली में भी कई क्षेत्रों में दंगाइयों द्वारा किए गए पथराव, आगजनी और गोलीबारी में दुर्भाग्य से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल समेत अनेक हिन्दुओं की नृशंस ह्त्या की गयी। उन्होने कहा कि विहिप हिंसा, आगजनी और गोलीबारी में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है। घायल पुलिस कर्मियों एवं अन्य लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। उन्होंने संविधान के साथ खिलवाड़ करने तथा अहिंसा का ढोंग रचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
 
मरांडे ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाŸग के कारण कई दिनों से देश में अव्यवस्था फैली हुई है। अनेक देश विरोधी और भड़काऊ भाषण दिए जा रहे हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-उतेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के वारिस पठान जैसे छुट-भैये नेता हिंदू समाज का अपमान करने वाले बयान दे रहे हैं। मुस्लिम समाज को यह बात बेहतर ढंग से समझना होगा कि उनका नेतृत्व हिंसक प्रवृति के लोगों के हाथ में रहा तो दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे। उन्हें अपना नेतृत्व राष्ट्रीय एवं अहिंसक प्रवृति के लोगों के हाथ में ही देना चाहिए।
 
इन दिनों भी समाज में अशांति और हिंसा भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। महासचिव ने कहा कि लगता है कि देश में अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले राजनेता तथा कुछ राजनीतिक दलों द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवास के दौरान भारत की प्रतिष्ठा विश्व समुदाय में बिगाड़ने के लिए हिंसा की साजशि रची है, विहिप इसकी कड़ी निंदा करती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पारित करने से करोडो हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, शरणार्थीयों की रक्षा होगी और उन्हें भारतीय नागरिकता भी मिलेगी। 
 
विश्व हिंदू परिषद भी सीएए के बारे में चलाए जा रहे दुष्प्रचार एव भ्रांतियों को दूर करने तथा पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बंगलादेश में प्रताड़ति अल्पसंख्यकों को नागरिकता दिलाने में पूर्ण सहयोग करेगी। उन्होने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण  को लेकर विहिप ने 25 मार्च से लेकर आठ अप्रैल (हनुमान जयंती) तक देश भर में दो लाख से अधिक गांवों तक जाकर विशाल रथ यात्राओं के माध्यम से रामोत्सव के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है।
 
 
परांडे ने कहा कि हाल ही में विहिप ने हिन्दू समाज को संगठन से जोड़ने  के लिए हितचिंतक अभियान चलाया जिसमें 30 लाख से अधिक हिंदू, संगठन के साथ जुडे हैं। समाज के गरीब और वंचित वर्ग की सहायतार्थ देश में एक लाख से ज्यादा शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण तथा कौशल विकास के क्षेत्र में बृहद सेवा कार्य चला रही है। उत्तर प्रदेश में भी इन सेवा कार्यों के बहु-आयामी विस्तार की योजना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »