29 Mar 2024, 10:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमस्खलन के दौरान लापता छात्र का आठवें दिन भी कोई सुराग नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 5:50PM | Updated Date: Feb 23 2020 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गुरेज-तुलैल क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद से लापता छात्र का अभी तक पता नहीं चल पाया है जबकि रविवार को लगातार आठवें दिन उसकी तलाश जारी रही। एक पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि बचाव दल के बहुत प्रयास के बाद भी उस छात्र का पता नहीं लगा सका है जो हिमस्खलन के दौरान बर्फ में दब गया था। जावीद अहमद लोन नाम के छात्र की तलाश के लिए आज सुबह से ही अभियान फिर शुरू किया गया। जावीद अहमद लोन और दो अन्य छात्र 15 फरवरी को जब गुरेज में परीक्षा देने के बाद अपने घर तलैल लौटते समय हिमस्खलन की चपेट में आने से बर्फ में दब गये थे।
 
इस दौरान दो अन्य छात्रों-आरिफ हुसैन ओर अली मोहम्मद लोन को बचा लिया गया और घायलवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि अंधेरा और हिमस्खलन की आशंका के मद्देनजर रात करीब दस बजे छात्र की तलाश करने का स्थानीय लोगों, पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल ने अभियान रोक दिया गया था और आज सुबह सात बजे इसे फिर शुरू किया गया लेकिन लापता छात्र का कोई पता नहीं चल सका।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »