19 Apr 2024, 21:29:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अलीगढ़ में सीएए के विरोध धार्मिक स्थल पर पत्थराव, तनाव के बाद पुलिस बल तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 5:43PM | Updated Date: Feb 23 2020 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के विरोध किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान रविवार को कुछ युवकों ने तुर्कमान गेट पर स्थित नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर दिया,उसके बाद तनाव को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज  शााहजमाल ईदगाह के सामने सीएए के विरोध में जारी प्रदर्शन में महिलाएं,,बच्चे और पुरुष प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे।
 
प्रदर्शन के चलते ऊपरकोट क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के सभी बाजार बंद रहे । इसके अलावा खैर बाईपास पर नादा पुल के पास भीम आर्मी द्वारा भारत बंद के आहृान पर महिलाओं और पुरुषों के एक गुट ने जाम लगा दिया है। जिसका असर मिलाजुला देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान करीब दो बजे कुछ युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर दिया। मंदिर पर पत्थराव के विरोध में बाल्मिकी बस्ती के लोग भी सड़क पर आ गये।
 
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थराव किया। मौके पर पंहुचे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »