20 Apr 2024, 06:41:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर : नित्यानंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 3:08PM | Updated Date: Feb 23 2020 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि भारत आज विश्वगुरू एवं शक्तिशाली देश बनने की ओर अग्रसर है। राय ने आज जिले के शाहपुर पटोरी अनुमंडल के 27वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है और यह धरती ज्ञान की धरती है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्वगुरू एवं शक्तिशाली देश बनने की ओर अग्रसर है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की आजादी मे बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन आदर्श को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने इस मौके पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के विधायक विधासागर निषाद्, भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अलावा पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »