20 Apr 2024, 00:02:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भीम आर्मी के भारत बंद का पश्चिम उत्तर प्रदेश में मिला जुला असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:34PM | Updated Date: Feb 23 2020 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अनुसूचित जाति जनजाति को प्रोन्नति को आरक्षण नहीं देने के उचचतम न्यायालय के आदेश में भीम आर्मी के आज बुलाये भारत बंद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिला जुला असर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मुरादाबाद में कुछ दुकानें बंद हैं। बंद में समान नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध को भी शामिल किया गया है। 

बंद को शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया और राष्ट्रीय जनता दल का भी समर्थन है। भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेर को दिल्ली के जामा मस्जिद पर नागरिकता संशोधन के विरोध के कारण गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोचार के अघ्यक्ष नितिन राउत ने भी भीम आर्मी के बंद का समर्थन किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »