25 Apr 2024, 12:57:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार : हेमन्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 7:21PM | Updated Date: Feb 22 2020 7:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कहा कि उनकी सरकार राज्य में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी। सोरेन ने यहां अपने आवास पर राज्य के अलग-अलग क्षेत्र से आए जरूरतमंद लोगों से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, पानी, बिजली, सड़क इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में उनकी सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखना सरकार की प्राथमिकता है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है। वर्तमान सरकार राज्य में बेरोजगारी दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के सर्वांगीण विकास में वह किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे। उल्लेखनीय है कि सोरेन राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जरूरतमंद से एक-एक कर मिले एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »