29 Mar 2024, 19:05:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीएए नागरिकता देने के लिये है ना कि लेने के लिये : केशव प्रसाद मौर्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 7:19PM | Updated Date: Feb 22 2020 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, इस कानून आड़ में किसी की नागरिकता नही छीनी जायेगी। मौर्य ने शनिवार को यहां घोरावल के सरदार बल्लभ भाई पटेल इण्टर मीडिएट कालेज भगवास(औराही) के मैदान में 61 करोड़ छह लाख सात हजार रूपये की लागत की लोक निर्माण विभाग की 55 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास इलेक्ट्रानिक बटन दबाकर किया। उन्होंने कहा कि सीएए लागू होने से किसी नागरिक की नागरिकता नही जा रही है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे है। ऐसे लोगों से सजग रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सीएए प्रति नागरिकों को जागरूक किया जाय। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू या मुसलमान को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के जरिये पाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण आये यहां आये हिन्दू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन व बौद्ध धर्म के मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नगारिकता दी जायेगी। उन्होंने लोगों तक सीएए अच्छाईयों के बारे में नागरिकों को प्रेरित करने का आभान किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने 2014, 2017 व 2019 में पूर्ण बहुमत देकर प्रदेश व केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »