29 Mar 2024, 19:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रसिद्ध आयुर्वेद गुरु पंकज नारम नहीं रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 7:14PM | Updated Date: Feb 22 2020 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। संत टेरेसा और दलाई लामा जैसे व्यक्तियों का इलाज कर चुके प्रसिद्ध आयुर्वेद गुरु पंकज नारम का हृदयाघात के कारण बुधवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पिछले बुधवार को नारम दुबई से वापस आये थे और मुंबई हवाईअड्डे पर अचानक बेहोश हो कर गिर पड़े। नारम की पत्नी स्मिता और पुत्र कृष्णा भी आयुर्वेद के डाक्टर हैं, आज उन्होंने बताया कि नारम को तुरंत अस्प्ताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पैसठ वर्षीय नारम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध लोगों का इलाज किया था
 
जिसमें संत मदर टेरेसा, नेल्शन मंडेला और दलायी लामा शामिल हैं। मुंबई के नारम 1987-2012 तक आयुशक्ती आयुर्वेद के संस्थापक-निदेशक थे। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया भर के लाखों रोगियों, विशेष रूप से अमेरिका, कनाडा, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अरब देशों के बीच भारतीय पारंपरिक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को लोकप्रिय बनाया। हिमालय में अपने आध्यात्मिक गुरुओं से प्राप्त कुछ पारंपरिक गुप्त उपचारों की मदद से नारम ने कई बीमारियों का इलाज किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »