18 Apr 2024, 09:52:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजद नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 5:52PM | Updated Date: Feb 22 2020 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगहा। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले में बगहा उपकारा के निकट से पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता फखरुद्दीन खान की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी गुड्डू गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कुख्यात शूटर गुड्डू गिरी कल रात बगहा उपकारा के लिपिक अमरेश कुमार से मिलने आया था । इसी क्रम में पुलिस ने उपकारा के निकट से उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तार गुड्डू जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ददरौल गांव का निवासी है गौरतलब है कि 19 जुलाई 2019 को राजद नेता फखरुद्दीन खान की हत्या उनके घर के निकट कर दी गई थी। इस सिलसिले में मृतक की पत्नी नाजÞनीन बेगम द्वारा रामनगर थाना में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्या आरोपी कुख्यात शूटर गुड्डू को कल रात गिरप्तार कर लिया गया। मृतक राजद नेता फखरुद्दीन पिछले लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »