25 Apr 2024, 02:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शोपियां में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त, हथियार-गोला बारूद बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 8:59PM | Updated Date: Feb 21 2020 8:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां के जानापोरा में आतंकवादी ठिकाने की खुफिया जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर बड़ी संख्या में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »