18 Apr 2024, 18:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

त्रिवेन्द्र रावत ने की जे. पी.नड्डा से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 6:26PM | Updated Date: Feb 21 2020 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। रावत ने नड्डा से मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई और मुद्दों पर चर्चा की। त्रिवेन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल में अभी तीन मंत्री और शामिल किये जा सकते हैं। उनके 12 मंत्रिमंडल में फिलहाल नौ मंत्री हैं। रावत केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री फिलहाल दिल्ली के दौरे पर हैं। श्री रावत ने सोमवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा किया और उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा, यह राष्ट्रीय स्मारक हमें पुलिस और अर्द्धसैनिक कर्मियों के त्याग की याद दिलाता है। यह स्मारक हमेशा सर्वोच्च त्याग के साक्षी के रूप में जाना जाएगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »