20 Apr 2024, 10:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार: विशेष अभियान में 47 अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 5:41PM | Updated Date: Feb 21 2020 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज यहां बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई मामलों में फरार चल रहे 47 अपराधियों को गिरफ्तार गया है जिसमें कई कुख्यात भी शामिल हैं। इन अपराधियों के पास से दो हथियार और कुछ कारतूस मिले हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में विदेशी शराब भी जब्त की गयी है।
 
भारती ने बताया कि इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 30 अजमानतीय एवं 22 जमानतीय वारंटियों का तामिला कराया गया है जबकि कुर्की के सात मामले निष्पादित किये गए हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से चल रहे 732 वाहनों की जांच पड़ताल की गई और इस दौरान बिना कागजात वाले 108 वाहनों से जुर्माने के रुप में कुल 1,13,300 रुपये राशि की वसूली की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्षों को हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों और अवैध शराब का धंधा करने वालों पर पूरी तरह से अंकुश लगाये अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »