24 Apr 2024, 17:22:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिश्र और गहलोत ने दी महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 2:12PM | Updated Date: Feb 21 2020 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए महाशिवरात्रि पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिनके कंठ में विषधर शोभित हैं, मस्तक पर गंगाजल, वामांग में माता पार्वती पत्नी के रूप में विराजित है, नंदी स्कंदगणाधिराज के साथ उपस्थित है, काशी में नित्य वास है जिनका, वो समस्त ब्रह्माण्ड के गुरू प्रभु शंकर सदैव सबका कल्याण करें।
 
गहलोत ने इस अवसर पर अपने निवास परिसर स्थित शिव मंदिर में  सपरिवार पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इससे पहले उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव में मानव जाति का कल्याण निहित है। शिव कठिनाई के समय में ऊर्जा और शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत हैं। एक ओर शिव संहारक कहलाते हैं और दूसरी ओर वे सबसे अधिक करूणामयी भी हैं।
 
मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों का आहृान किया कि वे भगवान शिव की अराधना पूरी श्रद्धा एवं भक्ति से कर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना करें। इस मौके उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने देश एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर वह देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते है और भगवान महादेव आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिव आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। श्रीमती राजे ने कहा कि सृष्टि एवं संहार के देवता बाबा भोलेनाथ की कृपा हम सभी पर बनी रहें, ऐसी मेरी नीलकंठ से प्रार्थना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देवों के देव महादेव सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं संपन्नता प्रदान करने की कामना की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »