29 Mar 2024, 19:38:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल ने दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 2:18PM | Updated Date: Feb 14 2020 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खण्डवा। वेलेंटाइन डे पर मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मूंदी गांव के पास स्थित बोरानी के जंगल में आज सुबह एक प्रेमी जोड़े ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। मूंदी थाना प्रभारी अंतिम पंवार ने बताया कि बोरानी गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में बोरानी के निवासी अर्जुन (18) और होशंगाबाद की निवासी एक लड़की ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की है।
 
स्थानीय ग्रामीणों से सुबह मिली सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल और उनके शव बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जाँच पड़ताल में यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मृतक एक ही समाज के हैं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »