29 Mar 2024, 10:10:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ और सिंधिया को माफिया बनने की जरूरत नहीं - इमरती देवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 8:08PM | Updated Date: Jan 24 2020 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को माफिया बनने की जरूरत नहीं है। आज यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कमलनाथ और सिंधिया माफिया नहीं बनेंगे। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर माफिया होने का आरोप लगाया और कहा कि जो पहले साइकल से चलते थे अब वह क्या हो गए हैं।
 
उन्होंने राजगढ़ की घटना का जिक्र आने पर कहा कि प्रदेश सरकार अपना काम कर रही है। हमे भाजपा की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि  सिंधिया के पास तो उनके परिवार का दिया बहुत कुछ है, ऐसे में वह  भ्रष्टाचार क्यों करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सभी प्रकार के माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। माफिया के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। भाजपा के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव  किया था। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया भूमाफिया के नारे लगाए। जिस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »