18 Apr 2024, 05:45:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

समुद्र में डूबी तीन नौकाएं, तीन मछुआरों के शव मिले, एक लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 1:16PM | Updated Date: Dec 16 2019 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गिर सोमनाथ। गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के नवा बंदर क्षेत्र में सोमवार को समुद्र में तीन नौकाएं डूब गयीं जिसमें सवार चार लापता मछुआरों में से तीन मछुआरों के शव समुद्र से मिल गए हैं, जबकि एक मछुआरा लापता है। पुलिस ने बताया कि सैयद राजपरा गांव के 15 से अधिक मछुआरे तीन नाव पर सवार होकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान सैयद राजपरा बंदरगाह से 25 नोटीकल माइल दूर अचानक तीनों नाव समुद्र में आज तड़के डूब गयीं। इस दुर्घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गयी, जबकि एक मछुआरा अभी भी लापता है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »