19 Apr 2024, 14:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान मे अगले 2 दिन में भारि बारिश, ओले गिरने की संभावना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 11:16AM | Updated Date: Dec 11 2019 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। पहाड़ी इलाकां में इस बार सीजन से पहले बर्फबारी होने के बाद दिसंबर की शुरुआत से अब तक रात का तापमान गिरा है, लेकिन दिन का पारा अब भी सामान्य के आसपास है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई स्थानो पर अगले 2 दिन बारिश, ओले गिरने की संभावना जताई है। इससे जयपुर में दिन-रात का तापमान गिर जाएगा। न्यू ईयर के आसपास राजधानी में रात का 7 डिग्री तक जाने की संभावना है। राजधानी में कड़ाके की सर्दी का सीजन दिसंबर के आखिर से फरवरी के दूसरे हफ्ते तक रहने का अनुमान जताया है। लेकिन इस बार फरवरी के आखिर तक तापमान में गिरावट बने रहने का आसार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »