19 Apr 2024, 19:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुल्तानपुर पुलिस ने किया 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:54AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले चॉदा क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश राम सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि चॉदा पुलिस ने सूचना के आधार पर सोनावा पेट्रोल पम्प के पास से इनामी अपराधी राम सिंह को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश सुल्तापुर जिले के सोनावा का रहने वाला है।

 

उसके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि राम सिंह के विरूद्ध सुल्तानपुर, जौनपुर तथा प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गैंगेस्टर आदि के 21 अभियोग पंजीकृत हैं । यह बदमाश सुल्तानपुर के  बल्दीराय थाने पर दर्ज हत्या आदि के मामलों में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रूपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »